बॉक्स ऑफिस

'Hari Hara Veera Mallu' Box office Day 1: धमाकेदार साबित हुआ पवन कल्याण का कमबैक, ओपनिंग डे पर कमाए 43 करोड़

Hari Hara Veera Mallu Box Office Day 1: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। पवन कल्याण का कमबैक धमाकेदार रहा है। आइए जानें इस मूवी ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Image

Image Source: x Handle

Hari Hara Veera Mallu Box Office Day 1: साउथ इंडस्ट्री के पसंदीदा एक्टर और पॉलिटिशियन पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) 24 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में पहुंची है। पवन कल्याण के कमबैक के लिए उनके फैन्स लंबे समय से आंखें बिछाए बैठे थे। 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक पवन सिंह का कमबैक धमाकेदार रहा है। यह मूवी ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने में सफल साबित हुई है।

बॉक्स ऑफिस एनालिटिक्स साइट सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' ने पहले दिन 43 करोड़ की शानदार कमाई की। ओपनिंग डे के बिजनेस को देखने के बाद अब निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाने में कामयाब रही है। शुरुआती ट्रैकिंग रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म ने गुरुवार को इंडिया में सभी भाषाओं में 31.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले यानी पेड प्रीव्यू से लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

17वीं शताब्दी में सेट की गई पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) का निर्देशन कृष जगरलामुडी ने किया है। इस मूवी में पवन कल्याण के साथ बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में बॉबी देओल ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। शनिवार और रविवार में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article