बॉक्स ऑफिस

HanuMan Box Office Day 2: तेजा सज्जा की हनुमान ने दूसरे दिन बाउंडरी पार पहुंचाई बॉल, खाते में बटोरे इतने करोड़

HanuMan Box Office Collection Day 2: तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार तेजा सज्जा ने अपनी फिल्म 'हनुमान' से तहलका मचाकर रख दिया है। उनकी इस मूवी के लिए लोगों में एक्साइटमेंट थी, साथ ही ये बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने दो दिन में ही 20 करोड़ के पार आंकड़ा पहुंचा दिया है।

Image

तेजा सज्जा की हनुमान ने की जमकर कमाई

HanuMan Box Office Collection Day 2: तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार तेजा सज्जा ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासकर 'हनुमान' (HanuMan) मूवी के साथ तेजा सज्जा (Teja Sajja) ने न केवल दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रहे हैं। फिल्म को लेकर शुरुआत से ही लोगों में खूब एक्साइटमेंट थी, जिसका असर मूवी की कमाई में भी देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

तेजा सज्जा की 'हनुमान' (HanuMan), कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की 'मैरी क्रिसमस' और महेश बाबू की गुंटुर कारम के साथ रिलीज हुई थी, इसके बाद भी 'हनुमान' ताबड़तोड़ कमाई में लगी हुई है। खबरों की मानें तो तेजा सज्जा (Teja Sajja) की फिल्म ने दूसरे दिन भारत में ही 14.05 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं वैश्विक स्तर पर मूवी ने 9.45 करोड़ रुपये खाते में बटोरे। ऐसे में हनुमान की दूसरी दिन की कुल कमाई 23.5 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। बता दें कि हनुमान ने भारत में पहले दिन 12.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

25 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई थी तेजा सज्जा की 'हनुमान'

एंटरटेनमेंट गलियारे में मौजूद खबरों की मानें तो तेजा सज्जा (Teja Sajja) की 'हनुमान' (HanuMan) को केवल 25 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन और तेजा सज्जा की एक्टिंग ने फिल्म को नंबर 1 बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि तेलुगू भाषी क्षेत्र में फिल्म को देखने के लिए लोग इसकदर बेताब हो रहे हैं कि सिनेमाघरों में जगह की कमी होने लगी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article