HanuMan Box Office Day 1: हनुमान की रफ्तार ने 'मेरी क्रिसमस' को चटाई धूल, डबल डिटिज के साथ की धाकड़ ओपनिंग

HanuMan Box Office Collection Day 1: साउथ के मशहूर एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी, जो अब इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी देखने को मिल रहा है। तेजा सज्जा की मूवी ने पहले दिन करोड़ों की कमाई की।

HanuMan Box Office Collection Day 1: साउथ के मशहूर एक्टर तेजा सज्जा की 'हनुमान' बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म के फर्स्ट लुक के रिलीज के बाद से ही लोग मूवी के लिए काफी एक्साइटेड थे, वहीं इसके ट्रेलर ने लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया। रिलीज के बाद भी तेजा सज्जा (Teja Sajja) की 'हनुमान' लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी। खास बात तो यह है कि दर्शकों की एक्साइटमेंट 'हनुमान' (HanuMan) की कमाई में भी देखने को मिल रही है। दरअसल, तेजा सज्जा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। इतना ही नहीं, मूवी ने कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मैरी क्रिसमस' को भी धूल चटा दी है।

End of Feed