बॉक्स ऑफिस

Guntur Kaaram Box Office Day 1: Mahesh Babu ने ओपनिंग डे पर किया धमाका, बंपर कमाई कर गाड़े झंडे

Guntur Kaaram Box Office Day 1: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म 'गुंटूर कारम' कल रिलीज हो गई थी। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जानिए पूरा कलेक्शन इस खास रिपोर्ट में।

Image

Guntur Kaaram Box Office Day 1

Guntur Kaaram Box Office Day 1: त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित फिल्म गुंटूर करम कल 12 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो गई थी। ऐसे में फिल्म को देखन के लिए थिएटर के बाहर लंबी लाइन देखि गई। सुपरस्टार महेश बाबू के दमदार एक्शन, डैशिंग अवतार और धांसू एनर्जी ने लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि दर्शकों को एक्टर की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ गया है, जो काफी चौंका दने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने कितने कमाए।

साउथ फिल्म गुंटूर करम (Guntur Kaaram) का क्रेज लोगों के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है, साथ ही महेश बाबू (Mahesh Babu) के फैंस उत्साह में डूबे हुए हैं। सिर्फ यही नहीं एक्टर को 1 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के बाद सभी काफी खुश हैं। फिल्म कल रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर एक्टर ने कामयाबी का डंका बजा दिया है। पहले ही दिन फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 44.50 करोड़ की कमाई कर अन्य फिल्मों पसीने छुड़ा दिए हैं।

इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1.5 मिलियन डॉलर हो सकता है। कास्ट में जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और ईश्वरी राव के साथ हिट 2 में अपनी भूमिका के लिए मशहूर मीनाक्षी चौधरी शामिल हैं। लोगों ने फिल्म को पांच में चार स्टार देकर इसे एक हिट और ब्लॉकबस्त्र फिल्म बताया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article