Good Bad Ugly Box Office Collection Day 1: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शरुआत की है। इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की फिल्म जाट से हो रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
गुड बैड अग्ली ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने लगभग 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फैंस को अजित कुमार की फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की फिल्म जाट से हो रही है, लेकिन फिल्म जाट ने पहले दिन कमाल की कमाई नहीं की है। जाट से ज्यादा फैंस अजित कुमार की फिल्म को पसंद कर रहे हैं।
कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी
अजित कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को तमिलनाडु और साउथ के अन्य हिस्सों में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की पहले दिन शानदार ऑक्यूपेंसी भी रही है। अपने पहले दिन, गुड बैड अग्ली के तमिल वर्जन ने 79.47% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार की फिल्म की कोयंबटूर में 92.75% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि मदुरै में 90.00% की। बेंगलुरु में ऑक्यूपेंसी 53.75% रही। कोच्चि में 74.25% और त्रिवेंद्रम 71.50% ऑक्यूपेंसी दर दर्ज की गई। मुंबई (40.50%) और एनसीआर में 39.75% ऑक्यूपेंसी रही।
ये सितारे आए नजर
गुड बैड अग्ली फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया है। फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म में तृषा कृष्णन, अर्जुन दास, जैकी श्रॉफ और प्रिया प्रकाश वॉरियर जैसे सितारे हैं।
