'Ramayana' के लिए रास्ता छोड़ेगी Godzilla Minus Zero !! इंडिया रिलीज में हो सकती है देरी

Godzilla Minus Zero Avoid Clash With Ramayana: अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मॉन्स्टर फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' की रिलीज में बदलाव हो सकता है। यह फिल्म 'रामायण' से नहीं टकराएगी।

Godzilla Minus Zero Avoid Clash With Ramayana: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिवाली 2026 का सभी सिनेप्रेमियों को इंतजार है। 5 नवंबर को रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की चर्चित मॉन्स्टर फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' (Godzilla Minus Zero) भारत में 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों को IMAX फॉर्मेट के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इतना ही दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस भी अलग है। ऐसे में भारतीय सिनेमाघरों में IMAX स्क्रीन और शो को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब बड़ा अपडेट यह है कि 'गॉडजिला माइनस जीरो' की रिलीज में देरी हो सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: EXCL: सैफ अली खान और यश के 'रावण' बनने पर Aarya Babbar ने किया रिएक्ट, बोले 'फिल्म की सफलता ही...')

Godzilla Minus Zero Avoid Clash With Ramayana

'रामायण' से नहीं टकराएगी 'गॉडजिला माइनस जीरो' (Pic Credit: Instagram)

'रामायण' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' का नहीं होगा क्लैश

'रामायण' भारतीय दर्शकों के बीच एक बड़ी सिनेमाई पेशकश मानी जा रही है। फिल्म की स्टारकास्ट, पौराणिक कहानी और बड़े बजट के चलते इसको देखना का क्रेज फैन्स के अंदर साफ देखा जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फिल्मों की IMAX फॉर्मेट में रिलीज के कारण सिनेमाघरों के सामने स्क्रीन को बांटने की बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय फिल्म होने के कारण 'रामायण' को ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि IMAX स्क्रीन पर 'रामायण' को ज्यादा स्क्रीन्स मिलने की उम्मीद है।

अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 'गॉडजिला माइनस जीरो' को कुछ IMAX सिनेमाघरों में हर दिन केवल एक शो मिल सकता है जबकि बाकी शो 'रामायण' के हिस्से में जा सकते हैं। हालांकि यह जानकारी संभावित स्क्रीन आवंटन से जुड़ी है। मेकर्स की ओर से भी इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अगर 'गॉडजिला माइनस जीरो' की इंडिया रिलीज में अगर बदलाव होता है तो इसका फायदा सीधा 'रामायण' को होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने भारत में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, इतना हुआ बिजनेस)

End of Feed