GOAT Box Office Day 1: विजय थलापति की फिल्म गोट ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। विजय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की ये फिल्म तमिल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन इतनी कमाई की है।
रिपोर्ट के अनुसार थलापति विजय की फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने पहले दिन पूरे भारत में 55 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतनी कमाई करके ये फिल्म अब तमिल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें विजय की ये तीसरी और कॉलीवुड की पांचवीं फिल्म है जिसने पहले दिन 50 करोड़ रुपये का आकड़ा पार किया है। इस खबर को सुनकर थलापति विजय के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
तोड़ा कमल हासन की फिल्म का रिकॉर्ड
एक रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु में इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। विजय ने अपनी खुद की फिल्म को टक्कर दी है। बता दें विजय ने अपनी बड़ी ओपनर वाली फिल्म को पीछे कर दिया है। इस लिस्ट में सरकार, बीस्ट और लियो शामिल है। कमल हासन की इंडियन 2 ने कुछ महीने पहले तमिल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन गोट ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
एमएस धोनी का कैमियो
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में विजय थलापति डबल रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में एमएस धोनी ने भी एक खास कैमियो किया है, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था की धोनी के एंट्री सीन्स पर फैंस ने जमकर सीटियां बजाई थी।
