बॉक्स ऑफिस

GOAT Box Office Collection Day 4: विजय थलापति ने चार दिनों में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

GOAT Box Office Collection Day 4: विजय थलापति की फिल्म गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) 05 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 34.2 करोड़ की कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म की कुल कमाई।

Image

GOAT Box Office Collection Day 4

GOAT Box Office Collection Day 4: विजय थलापति की फिल्म गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) 05 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। वही फिल्म को वीकेंड का जमकर फायदा मिला है। फिल्म ने वीकेंड में दमदार कमाई की है। आइए जानते है कि फिल्म ने वीकेंड में कितनी कमाई की है। आइए जानते हैं कमाई।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 34.2 करोड़ की कमाई की है। बता दें फिल्म ने तमिल में 30 करोड़, हिंदी में 2.7 करोड़ और तेलुगू 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की भारत में कुछ कमाई 137.2 करोड़ हो गई है।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

  • पहले दिन की कमाई- 43 करोड़ (तमिल- 38.3 करोड़, हिंदी-1.7 करोड़, तेलुगु-3 करोड़)
  • दूसरे दिन की कमाई- 25.5 करोड़ (तमिल- 22.75 करोड़, हिंदी-1.4 करोड़, तेलुगु- 1.35 करोड़)
  • तीसरे दिन की कमाई-33 करोड़ ( तमिल-29.1 करोड़, हिंदी-2.15 करोड़, तेलुगु-1.75 करोड़)
  • चौथे दिन की कमाई-34.2 करोड़ ( तमिल-30 करोड़, हिंदी - 2.7 करोड़ और तेलुगू-1.5 करोड़)

एमएस धोनी का कैमियो

इस फिल्म में एक्टर दो रोल में नजर आ रहे है। विजय थलापति इस फिल्म में बाप-बेटे का रोल निभा रहे हैं। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वही इस फिल्म में एमएस धोनी के अलावा बहुत लोगों ने कैमियो किया है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद भी थी। क्योंकि इस फिल्म में एक्टर का डबल धमाका है। वही ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर अब एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपना सारा समय राजनिति को देंगे। इस फिल्म के बाद एक्टर की एक और फिल्म रिलीज होगी, जिसके बाद एक्टर फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। इस बात से फैंस निराश हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article