बॉक्स ऑफिस

GOAT box office collection day 3: विजय थलापति की फिल्म ने की बंपर कमाई, तीन दिनों में 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

GOAT box office collection day 3: विजय थलापति की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में विजय दो रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें ये फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है।

Image

GOAT box office collection

GOAT box office collection day 3: विजय थलापति की फिल्म गोट बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। सिर्फ दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी सी कमी आई थी, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने बंपर कमाई करके बराबर कर लिया। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है।

विजय थलापति की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में विजय दो रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें ये फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

  • पहले दिन की कमाई- 43 करोड़ (तमिल- 38.3 करोड़, हिंदी-1.7 करोड़, तेलुगु-3 करोड़)
  • दूसरे दिन की कमाई- 25.5 करोड़ (तमिल- 22.75 करोड़, हिंदी-1.4 करोड़, तेलुगु- 1.35 करोड़)
  • तीसरे दिन की कमाई-33 करोड़ ( तमिल-29.1 करोड़, हिंदी-2.15 करोड़, तेलुगु-1.75 करोड़]

धोनी का कैमियो

इस फिल्म में विजय थलापति डबल रोल में नजर आ रहे हैं। जिसमें में बाप और बेटे दोनों का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में कई लोगों ने कैमियो किया है। वही इस फिल्म में एमएस धोनी भी कैमियो करते नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल रहा है। अब देखना होगा कि रविवार का फायदा फिल्म को मिलता है कि नहीं। विजय थलापति की इसके बाद एक और फिल्म रिलीज होगी, लेकिन उसके बाद एक्टर शायद ही फिल्मों में नजर आएंगे। बता दें एक्टर अब अपना पूरा समय राजनिति पर लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एक्टर अब फिल्मों में नजर नहीं आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article