GOAT box office collection day 2: थलापति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्में को फैंस बहुत पसंद कर रहे है। पहले दिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों पर जमकर कमाई की, लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। बता दें फिल्म की कमाई में करीब 50% की गिरावट देखी गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।
बता दें गुरुवार को विजय थलापति की फिल्म ने 44 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। सभी भाषाओं में फिल्म ने दो दिनों के बाद भारत में कुल 68.75 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। अब देखना होगा कि शनिवार और रविवार को इस फिल्म की कमाई में उछाल आता है कि नहीं।
आधी हुई कमाई
पहले दिन इस फिल्म ने केवल तमिल भाषा से 39 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही दूसरे दिन तमिल में 22 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हिंदी भाषा में फ़िल्म 1.85 करोड़ रुपये से गिरकर 1.5 करोड़ रुपये पर आ गई। तेलुगु में 50% की गिरावट आई है। फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
एमएस धोनी ने किया कैमियो
इस फिल्म में विजय थलापति डबल रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें एक्टर ने बाप और बेटे की भूमिका निभाई है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म में एमएस धोनी ने भी कैमियो किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि छूट्टी का फायदा इस फिल्म को मिलता है कि नहीं। विजय थलापति की इस पिल्म ने कमाल की ओपनिंग की थी।
