Gangs of Godavari Day 1 Box Office Collection : विश्वक सेन( Vishwak Sen) , अंजली ( Anjali) और नेहा शेट्टी( Neha Shetty) की हालिया रिलीज फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी कल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस के बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। पहले दिन तमिल और तेलुगु सिनेमा में इसे खूब देखा भी गया, अब आपको बताते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की।
2024 की बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्मों में से एक, विश्वक सेन अभिनीत, गैंग्स ऑफ गोदावरी कल रिलीज हो चुकी है । अब तक, एक्शन से भरपूर इस पावर ड्रामा को दर्शकों से मुख्य रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जबकि कुछ लोगों ने फिल्म के बारे में निराशाजनक राय दी है। फैंस को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है, तमिल सिनेमा लवर्स को ये फिल्म खूब पसंद आई। आपको बता दें कि पहले दिन फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और 4 से 5 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया। वीकेंड पर फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
फिल्म को कृष्ण चैतन्य ( Krishna Chaitnya) ने डायरेक्ट किया है। गैंग्स ऑफ गोदावरी की कहानी भारत के एलुरु और गोदावरी तटीय क्षेत्रों में एक व्यक्ति की गरीबी से अमीरी की यात्रा पर केंद्रित है, जो पूरी तरह से दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ता है। फिल्म का पहला भाग दर्शकों को पसंद आ रहा है वहीं दूसरे भाग और फिल्म की एंडिंग को लेकर फैंस निराश नजर आए। स्टारकास्ट को लोगों ने खूब सराहा और कहानी को और बेहतर होने की राय भी दी।
