Game Changer box office collection day 6: सुस्त पड़ी राम चरण की फिल्म, बुधवार की कमाई ने मेकर्स की बढ़ाई चिंता

Game Changer box office collection day 6: साउथ सुपरस्टार राम चरण की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) की कमाई हर गुजरते दिन के साथ गिरती ही जा रही है। भले ही यह मूवी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है लेकिन छठे दिन इसने बेहद निराशाजनक कलेक्शन किया है।

Game Changer box office collection day 6: साउथ फिल्मों के बेहतरीन एक्टर राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में 10 जनवरी के दिन एंट्री मारी थी। इस मूवी को बड़े परदे देखने के लिए ऑडियंस काफी समय से बेताब थी। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन भी किया था लेकिन उसके बाद इसकी कमाई में हर गुजरते दिन के साथ गिरावट देखने को मिली। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक राम चरण (Ram Charan) स्टारर ने छठे दिन बहुत कम कमाई की है। फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहले ही शामिल हो चुकी है।

Game Changer Box office Collection

फ्लॉप होती दिख रही है राम चरण की 'गेम चेंजर'

Sacnilk की ताजा ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' ने बुधवार के दिन कुल 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। निर्माताओं को उम्मीद है कि वीकेंड में इस फिल्म की कमाई एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकती है। इस मूवी की पूर कमाई 106.15 करोड़ रुपये रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में लगभग 450 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अगर यह मूवी 200 करोड़ रुपये भी कमाने सफल रहती है तब भी 'गेम चेंजर' बड़ी फ्लॉप मानी जाएगी।

End of Feed