बॉक्स ऑफिस

Emergency Movie Box Office Collection Day 1: पहले दिन केवल इतने करोड़ कमाएगी कंगना रनौत की फिल्म, मेकर्स हो सकते हैं निराश

Kangana Ranaut's Emergency Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' फाइनली 17 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसे धांसू ओपनिंग नहीं मिल पाएगी।

Image

Emergency Box Office Collection

Emergency Box office Collection Day 1 (इमरजेंसी मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ), Kangana Ranaut Starrer Movie Collection Report: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित राजनीतिक ड्रामा 'इमरजेंसी' (Emergency) कई विवादों के बाद 17 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों की ओर से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था। ट्रेलर को मिले प्यार के बावजूद भी 'इमरजेंसी' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक ये फिल्म ओपनिंग डे पर सुस्त ही दिखाई देगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाएगी। आइए देखें ये फिल्म ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार करती है।

इमरजेंसी मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की रिपोर्ट

कंगना रनौत स्टारर 'इमरजेंसी' ने टिकिट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। फिल्म को लेकर जो अनुमान लगाया जा रहा है उसके मुताबिक 'इमरजेंसी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 से 5 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहेगी। जिन लोगों ने यह मूवी देख ली है उन्होंने 'इमरजेंसी' को अच्छे रिव्यू दिए हैं। फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। हालांकि फिल्म के असली आंकड़े रात तक ही आ पाएंगे।

कंगना रनौत ने ही फिल्म 'इमरजेंसी' को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। हैरानी की बात यह है कि 'इमरजेंसी' को बांग्लादेश में बैन किया हुआ है। इस फिल्म को कंगना रनौत ने केवल 25 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी है? इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article