Fighter Occupancy Report Day 1: ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की एक्शन एंटरटेनर की धीमी शुरुआत, दर्ज कराया 12% का ऑक्यूपेंसी रेट

Fighter Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने अपनी नई फिल्म फाइटर (Fighter) को दर्शकों के सामने पेश कर दिया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे स्टार नजर आ रहे हैं। फिल्म फाइटर के ऑक्यूपेंसी रेट की बात करें तो इसने मॉर्निंग शोज 12% का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है।

Fighter Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर्स में से एक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की नई फिल्म फाइटर (Fighter) दर्शकों के सामने आ गई है। फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे कलाकारों के साथ-साथ करण सिंह ग्रोवर जैसे एक्टर्स भी हैं। फिल्म फाइटर को मेकर्स ने बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है, जिस कारण इससे जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है लेकिन अगर फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट देखें तो यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सामान्य आंकड़े ही दर्ज कराएगी। फिल्म फाइटर ने मॉर्निंग शोज में अच्छी शुरुआत नहीं की है, जिसका असर इसकी पहले दिन की कमाई पर पड़ेगा।

Fighter Occupancy Report

Fighter Occupancy Report

फाइटर ने दर्ज कराया 12% का ऑक्यूपेंसी रेट

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर 12 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरुआत की है। सिद्धार्थ-ऋतिक की पिछली 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं, जिस कारण लोगों को फाइटर से अच्छे ऑक्यूपेंसी रेट की उम्मीद थी। हालांकि इसने 12 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराकर सबको निराश कर दिया है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर फिल्म फाइटर के शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी रेट बेहतर नहीं होता है तो मेकर्स को तगड़ा झटका लगेगा।

End of Feed