Fighter Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर्स में से एक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की नई फिल्म फाइटर (Fighter) दर्शकों के सामने आ गई है। फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे कलाकारों के साथ-साथ करण सिंह ग्रोवर जैसे एक्टर्स भी हैं। फिल्म फाइटर को मेकर्स ने बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है, जिस कारण इससे जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है लेकिन अगर फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट देखें तो यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सामान्य आंकड़े ही दर्ज कराएगी। फिल्म फाइटर ने मॉर्निंग शोज में अच्छी शुरुआत नहीं की है, जिसका असर इसकी पहले दिन की कमाई पर पड़ेगा।
फाइटर ने दर्ज कराया 12% का ऑक्यूपेंसी रेट
ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर 12 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरुआत की है। सिद्धार्थ-ऋतिक की पिछली 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं, जिस कारण लोगों को फाइटर से अच्छे ऑक्यूपेंसी रेट की उम्मीद थी। हालांकि इसने 12 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराकर सबको निराश कर दिया है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर फिल्म फाइटर के शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी रेट बेहतर नहीं होता है तो मेकर्स को तगड़ा झटका लगेगा।
20-25 करोड़ के आसपास रहेगी फिल्म फाइटर की पहले दिन कमाई
फिल्म फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की शुरुआत की है, उसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि यह मूवी पहले दिन केवल 20-25 करोड़ की कमाई करेगी। फिल्म फाइटर से ट्रेड एक्सपर्ट्स पहले दिन कम से कम 30 करोड़ की कमाई की उम्मीद कर रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि अगर फाइटर को पब्लिक माउथ का फायदा मिलता है तो दूसरे दिन से इसकी कमाई में उछाल देखने को मिलेगी।
