Fighter Box Office Collection Day 4: 100 करोड़ी बनी ऋतिक-दीपिका की फिल्म, पैसों से भरी मेकर्स की तिजोरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 29, 2024, 10:23 AM IST

Fighter Box Office Collection Day 4: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर (Fighter) को रिलीज हुए अब 4 दिन पूरे हो गए हैं। इसी के साथ ही फिल्म ने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। दीपिका और ऋतिक की ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई है।

Fighter Box Office Collection Day 4: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एरियल एक्शन फिल्म फाइटर (Fighter) ने रिलीज के चार दिनों के अंदर ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस ओपनिंग को फाइटर जैसी बड़ी फिल्म के लिए काफी औसत बताया जा रहा था, हालांकि पहले शुक्रवार को फिल्म ने 39.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही फाइटर ने पहले शनिवार को 27.50 करोड़ रुपये और पहले रविवार को लगभग 28.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में अनिल कपूर के किरदार की भी जमकर तारीफ हो रही है।

End of Feed