Emergency Movie box office collection day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लंबे समय से चल विवादों के बाद 17 जनवरी के दिन सिनेमाघरों के पेश किया गया। 'इमरजेंसी' के रिलीज होते ही जिन-जिन लोगों ने यह फिल्म देखी, उन सभी ने कंगना रनौत स्टारर को शानदार बताया। हैरानी की बात यह है कि अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी कंगना रनौत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम का डंका बजाने में असफल रही है। सोमवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में उम्मीद से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यह मूवी चौथे 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाई कंगना की 'इमरजेंसी'
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक इसने रिलीज के चौथे दिन 0.93 करोड़ रुपये की कमाई की है। ओपनिंग से लेकर अब तक का यह सबसे खराब कलेक्शन रहा है। चार दिनों में यह फिल्म केवल 11.28 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। इस मूवी ने शुक्रवार के दिन 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद शनिवार को 3.6 करोड़ और रविवार के दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। सोमवार के दिन 'इमरजेंसी' ने सिनेमाघरों में 6.50 प्रतिशत की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। यह फिल्म मंडे टेस्ट को पास नहीं कर पाई है।
'इमरजेंसी' को जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। इस मूवी में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया है। 'इमरजेंसी' एक पीरियड पॉलिटिकल थ्रिलर है, जिसमें अनुपम खेर, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।
