Drishyam 3 Box office Day 13: धीरे-धीरे सुस्त पड़ रही है Ajay Devgn की फिल्म, इतना हुआ टोटल कलेक्शन

Drishyam 3 box office Collection: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हालिया रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने बुधवार के दिन भी करोड़ों रुपये की कमाई की है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Drishyam 3 box office Collection: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर निर्माताओं की मालामाल कर दिया। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 2 हफ्ते होने जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि गिरावट देखने के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखते हैं यह मूवी बुधवार को कितने रुपये कमाने में सफल रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने पिता Salim Khan के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, 91 की उम्र में भी फिटनेस के कायल हुए फैंस)

Drishyam 3 The Conclusion Box Office

'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 13 दिनों में कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

400 करोड़ी बन सकती है 'दृश्यम 3'

Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' ने दूसरे बुधवार को 5.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह अब तक कि सबसे कम सिंगल-डे की कमाई बताई जा रही है। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 328.75 करोड़ हो गई है। अब दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म आने वाले दिनों में 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं। बताते चलें रिलीज के पहले दिन फिल्म ने भारत में 66.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 box office Collection Day 1: पहले दिन इतिहास रचेगी Rajinikanth की फिल्म, टूटेंगे कई रिकॉर्ड)

15 अक्टूबर के दिन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 'जेलर 2' के रिलीज होने से अब अजय देवगन की 'दृश्यम 3' के लिए बॉक्स ऑफिस पर नई चुनौती खड़ी हो सकती है। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' में विजय सालगांवकर के किरदार की वापसी हुई है। फिल्म में उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इसके अलावा सौरभ शुक्ला भी दूसरे भाग से जुड़े अपने किरदार को कैमियो के रूप में दोहराते हैं।

End of Feed