Dhurandhar BO Collection Day 12: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पहुंची 400 करोड़ पार, 12वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' की ताबड़तोड़ कमाई 12वें दिन भी जारी रही। फिल्म ने अपने धमाकेदार कलेक्शन को जारी रखते हुए 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का प्रदर्शन दूसरे हफ्ते भी जबरदस्त रहा।

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' असल मायने में भी धुरंधर साबित हुई। फिल्म ने अपने स्पाई एक्शन थ्रिलर जेनर से लोगों का दिल तो जीता ही। साथ ही फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस पर भी जारी है। जहां बाकी फिल्में दूसरे सप्ताह में पस्त हो जाती हैं तो वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' दूसरे हफ्ते में भी धुआंधार कलेक्शन किये जा रही है। खास बात तो यह है कि बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाकर बैठी धुरंधर ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

dhurandhar box

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने अपने दूसरे मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। फिल्म ने दूसरे मंगलवार को भी ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 12वें दिन करीब 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि अपने आप में ही रिकॉर्ड बनाने वाला है। ऐसे में केवल भारत में ही 'धुरंधर' की कमाई का आंकड़ा 411 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि 'धुरंधर' का ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी शुरुआती रुझान है। बता दें कि 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 28 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। लेकिन इसके बाद रणवीर सिंह की फिल्म ने धुआंधार कमाई करनी शुरू कर दी।

End of Feed