Dhamaal 4 Box Office Collection: छठे दिन आई 'धमाल 4' की कमाई में गिरावट, अब तक किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 16, 2026, 05:49 AM IST

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म धमाल 4 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), रवि किशन (Ravi Kishan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धमाल 4 ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म धमाल 4 एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल में फिल्म धमाल 4 ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करके लोगों को हैरान कर दिया है। अब फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म धमाल 4 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन किया है।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6

धमाल 4 की अब तक की कमाई (Image Source: Dhamaal 4 Movie)

'धमाल 4' की कमाई में आई गिरावट

एक्टर अजय देवगन और अरशद वारसी की फिल्म धमाल 4 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, धमाल 4 (Dhamaal 4) ने रिलीज के छठे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 89.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इससे पहले पांचवें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 124.36 करोड़ रुपये हो चुका है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धमाल 4 की कमाई ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed