Dhamaal 4 Box Office Collection: 100 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है अजय देवगन की फिल्म, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 15, 2026, 06:00 AM IST

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। फिल्म धमाल 4 ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर धमाल 4 (Dhamaal 4) सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है, जिससे साफ है कि लोगों के बीच इसका क्रेज अभी कम नहीं हुआ है। कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन से ही शानदार शुरुआत की थी और अब लगातार अच्छी कमाई के साथ आगे बढ़ रही है। अब फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Dhamaal 4 Box Office collection Day 5

फिल्म धमाल 4 ने की इतनी कमाई (Image Source: Chat GPT/ AI)

फिल्म की कमाई में आया उछाल

अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 5 दिन पूरे कर लिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और रवि किशन की फिल्म धमाल 4 ने रिलीज के 5वें दिन 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 83.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इससे पहले फिल्म ने अपने चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धमाल 4 की की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed