Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख की लीड रोल वाली फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धमाल 4 की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई नए रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म धमाल 4 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म धमाल 4 ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।
धमाल 4 ने 8वें दिन काटा गदर (Image Source: Dhamaal 4 Movie)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Dhamaal 4 Box office: निराशाजनक रही अजय देवगन स्टारर की कमाई, एक हफ्ते में इतना हुआ बिजनेस
100 करोड़ी हुई 'धमाल 4'
अजय देवगन और रवि किशन की फिल्म धमाल 4 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक संजय मिश्रा और अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म धमाल 4 का कुल कलेक्शन 101.35 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़े देखने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धमाल 4 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिस सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Dhamaal 4 Box Office Collection: 100 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है अजय देवगन की फिल्म, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
हिट साबित हुई फिल्म
फिल्म धमाल 4 इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी गदर काट रही है। फिल्म धमाल 4 ने दुनियाभर में 139.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 200 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म 8 दिनों में अपने बजट की आधे से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म धमाल 4 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
