Dhadak 2 Box office Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 के लिए लोग बेताब थे। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ही कई लोगों ने मूवी को पहले दिन की देखने का मन बना लिया था। आज ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। धड़क 2 की कहानी ने लोगों को इंप्रेस किया है। मूवी में सिद्धांत अपने प्यार के खातिर समाज से लड़ते नजर आ रहे हैं। जाति जैसे मुद्दे पर आधारित ये मूवी लोगों को कड़ा संदेश देती है। धड़क 2 को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे हैं, जिससे ये लगता है कि मूवी अच्छा कमाई करने वाली है। इस बीच धड़क 2 की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है।
धड़क 2 ने पहले दिन करेगी इतनी कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 ने अबतक 1.43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रात 10 बजे तक पता चलेगा कि फिल्म पहले दिन टोटल कितना कलेक्शन करती है। कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि धड़क ओपनिंग डे पर 5-6 करोड़ के आसपास बिजनेस करेगी। बता दें कि सैयारा का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अबतक कायम है अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने 14 वें दिन 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में लोग ये कह रहे हैं कि सैयारा के आगे धड़क 2 की हवा निकल गई है।
धड़क ने मचाया था धमाल
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म धड़क साल 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने शानदार एक्टिंग की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी मोटी कमाई की थी। वैसे तो धड़क 2 भी काफी बेहतरीन फिल्म है, जो कि समाज का बेहद अहम मुद्दा जातिवाद का काला चेहरा दिखाती है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म धड़क 2 को लोग कितना प्यार देते है।
