'
'देवरा' पहले दिन कमाएगी इतने करोड़
उम्मीद की जा रही है कि जूनियर एनटीआर की 'देवरा' प्रभास और दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के बाद दुनिया भर में कलेक्शन के मामले में दूसरे नंबर पर आ सकती है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपये का बिजनेस वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है। वहीं दूसरी ओर 'कल्कि 2898 एडी' ने ओपनिंग डे पर 177.70 करोड़ रुपये कमाए थे। Sacnilk की मानें तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'देवरा' का कलेक्शन 85 से 90 करोड़ रुपये तक रहेगा। आंध्र प्रदेश/तेलंगाना मार्केट में फिल्म के 65-70 करोड़ रुपये के बीच कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोराताला शिवा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'देवरा' में जूनियर एनटीआर के साथ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी मौजूद हैं। मेकर्स ने फिल्म में जान्हवी कपूर को भी कास्ट किया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर को डबल रोल में देखा जाएगा। जिन-जिन लोगों ने यह मूवी देख ली है उन्होंने इसकी खूब तारीफ की है।
