बॉक्स ऑफिस

Devara Box Office: कमाई के मामले में Jr NTR स्टारर का हुआ बुरा हाल, 12 दिनों में हुआ इतना कारोबार

Devara: Part 1 Box Office: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 12वें दिन इसने बेहद कम कमाई की है। फिल्म 12 दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

Image

Devara Part 1 Box office

Devara: Part 1 Box Office: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में 27 सितंबर के दिन दस्तक दी थी। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी से ऑडियंस इसे देखने के लिए बेताब थे। बड़े परदे में 'देवरा' को देखने के बाद कई लोगों ने इसकी कहानी की तारीफ की थी तो कईयों को यह ओके-ओके लगी। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक ऐसा लग रहा है कि यह 300 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाएगी। आइए देखें फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' ने पहले दिन सभी भाषाओं में 82.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी। अब फिल्म को रिलीज हुए लगभग 12 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई धीरे-धीरे गिरती ही जा रही है। फिल्म ने 12वें दिन सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपये हो गया है। लगातार गिरती कमाई को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म 300 करोड़ रुपये आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में मेकर्स ने लीड विलेन के रोल के लिए बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को कास्ट किया। दोनों की ऑनस्क्रीन हुई भिड़ंत फैन्स को खूब पसंद आई। फिल्म में जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। इस मूवी में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री फैन्स को पसंद आई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article