'Devara: Part 1' Box office Collection Day 6: 200 करोड़ी बनी जूनियर एनटीआर की फिल्म, गांधी जयंती के अवकाश का मिला फायदा

'Devara: Part 1' box office collection day 6: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पर लिया है। यहां जानिए फिल्म की पूरी कमाई...

'Devara: Part 1' box office collection day 6: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज हुई 'देवरा' ने ना केवल साउथ के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है बल्कि हिंदी दर्शकों को यह खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती की छुट्टी होने की वजह से 'देवरा' को बड़ा फायदा हुआ है। फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

Devara Part 1 Box office collection day 6

200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'देवरा'

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' ने ओपनिंग डे पर इंडिया में 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे। हैरानी की बात यह थी कि फिल्म के शनिवार और रविवार के कलेक्शन में गिरावट देखी गई थी। 3 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती के देशभर में छुट्टी होने का फायदा 'देवरा' को मिला है। Sacnilk के अनुसार इस फिल्म ने बुधवार के दिन बॉक्स ऑफिस 20.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 6 दिनों के अंदर इस मूवी ने 207.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

End of Feed