बॉक्स ऑफिस

Devara BO collection Day 7: देवरा 400 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से बस इतनी है दूर, सातवें दिन इतना हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Devara BO collection Day 7: देवरा जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने सातवें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वही फिल्म ने पहले दिन फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Image

Devara BO collection

Devara BO collection Day 7: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म से जान्हवी कपूर ने साउथ फिल्मों में डेब्यू किया है। देवरा को गांधी जयंती का फायदा नहीं मिल पाया है। बता दें पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई थी। वही अब 7वें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

'देवरा' ने 7 दिनों में दुनिया भर में 314.25 करोड़ रुपये कमाए है। वही सिर्फ भारत की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 246.75 करोड़ रुपये हुआ है। पहले दिन फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वही दूसरे दिन केवल 38.2 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। चौथे दिन फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मंगलवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को 17.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने सातवें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

जान्हवी कपूर को मिला कम स्क्रीन टाइम

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया है। देवरा जूनियर एनटीआर की लाइफ की सबसे बड़ी ओपनर में से एक बनी है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर का रोल बहुत ही कम है, लेकिन फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल पाता है कि नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article