बॉक्स ऑफिस

Devara (Hindi) Box office Day 4: सोमवार को जूनियर एनटीआर की फिल्म के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, मेकर्स की बढ़ गई चिंता

'Devara: Part 1' (Hindi) Box office Day 4: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) के सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई है। आइए देखें फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Devara Box office

'Devara: Part 1' (Hindi) Box office Day 4: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' को दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। फिल्म का हिंदी बॉक्स ऑफिस भी जलवा कायम है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद अब वीक डेज में 'देवरा' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई है। सोमवार के दिन के कलेक्शन को देखने के बाद निर्माताओं की चिंता भी बढ़ गई है। कम कमाई करने के बाद यह मूवी 4 दिनों के अंदर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आइए देखें फिल्म ने चौथे दिन कितने रुपये जुटाए हैं।

सोमवार के दिन गिर गई 'देवरा' की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 31 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2 अक्टूबर के गांधी जयंती होने की वजह से नेशनल हॉलिडे है। ऐसे में हॉलिडे होने का फायदा 'देवरा' को हो सकता है। दर्शकों को बड़ी भीड़ कल के दिन फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं।

कोराताला शिवा ने फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' का निर्देशन किया है। फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'देवरा' को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। कई लोगों को फिल्म पसंद आई है तो कईयों को लगता है कि फिल्म बेवजह इतनी लंबी खींची गई है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article