'Devara: Part 1' (Hindi) Box office Day 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की नई फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) 27 सितंबर के दिन रिलीज हुई है। फिल्म की साउथ से लेकर नार्थ ऑडियंस के बीच एक अलग ही हाइप देखने को मिली है। साउथ के बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने के बाद यह हिंदी ऑडियंस के बीच भी खूब पसंद की जा रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'देवरा: पार्ट 1' हिंदी बॉक्स ऑफिस अब तक 26 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है। आइए देखें फिल्म ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये बटोरे हैं।
कोर्ताला सिवा के निर्देशन में बनी जूनियर एनटीआर की 'देवरा: पार्ट 1' ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 7.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार के दिन फिल्म 'देवरा' 10 से 10.50 करोड़ रुपये छापने में कामयाब रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 26 से 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में अब गिरावट देखने को मिल सकती है।
जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। यह पहली बार है जब बड़े परदे पर सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर की जोड़ी एक साथ नजर आई है। फिल्म को हर तरफ से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। वैसे आपने यह फिल्म देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरुर दें।
