Devara Box Office Day 1: जूनियर NTR की फिल्म देवरा ने की 140 करोड़ की ओपनिंग, Stree 2 को दी धोबी-पछाड़

Devara Box Office Day 1: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। कोराटाला शिवा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। Sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को ₹ 77 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है।

Devara Box Office Day 1: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे थे। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। देवरा जूनियर एनटीआर की लाइफ की सबसे बड़ी ओपनर में से एक बनी है। बता दें देवरा ने पहले दिन वर्ल्‍डवाइड 140 करोड़ रुपये से अध‍िक की बंपर कमाई की है। आइए जानते हैं कि देवरा ने घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है।

Devara

Devara

किस भाषा से कितनी हुई कमाई

कोराटाला शिवा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। Sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को ₹ 77 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। इस फिल्म को तेलुगू वर्जन से अधिक प्यार मिला है। बता दें फिल्म ने अकेले तेलुगू वर्जन से 68.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। वही तेलुगू राज्‍यों में फिल्‍म की ऑक्‍यूपेंसी 80% रही है। देवरा ने हिंदी वर्जन से 7 करोड़ रुपये कमाए हैं। वही तमिल से 80 लाख रुपये, मलयालम से 30 लाख। कन्‍नड़ में भी 30 लाख रुपये की कमाई हुई है।

End of Feed