बॉक्स ऑफिस

Devara Box Office Collection Day 8: थमने का नाम नहीं ले रही JR NTR-जाह्नवी कपूर की फिल्म, अब तक हुई इतनी कमाई

Devara Box Office Collection Day 8: पैन इंडिया सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा: पार्ट-1 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस जारी रखी है। यहां अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Devara Box office Day 8

Devara Box Office Collection Day 8: फिल्म देवरा (Devara) को पूरे भारत में दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। खासकर साउथ की ऑडियंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म में पैन इंडिया सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) लीड रोल और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में जाह्नवी कपूर एक्ट्रेस के तौक पर दिख रही हैं पर उनका रोल काफी बड़ा नहीं है। फिल्म देवरा: पार्ट-1 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस जारी रखी है। 150 करोड़ से भी ज्यादा की दमदार ओपनिंग के बाद अब रिलीज के हफ्तेभर बाद भी फिल्म ने अपना पेस बरकरार रखा है। मूवी में एनटीआर के एक्शन और सैफ अली खान की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। यहां अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी को लेकर चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी, नोट जारी करते हुए कहा, 'कोई फीस नहीं ली...'

आठवें दिन जूनियर एनटीआर की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, देवारा पार्ट 1 ने अपने दूसरे शुक्रवार को लगभग 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कोराटाला शिव के निर्देशन में बनी इस फिल्म की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 310 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

फिल्म को साउथ इंडिया में दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लोगों को जूनियर एनटीआर का ये मास एक्शन हीरो वाला अवतार काफी पसंद आ रहा है। आखिरी बार जूनियर एनटीआर फिल्म आरआरआर में नजर आए थे। जिस वजह से देवरा का फैंस को बीते लंबे समय से इंतजार था।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article