Deva Box office Day 7: बजट भी नहीं निकाल पाई शाहिद कपूर की फिल्म, निर्माताओं को हुआ करोड़ों का नुकसान

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 7: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन-थ्रिलर 'देवा' (Deva) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने निर्माताओं को निराश ही किया है। शाहिद कपूर की मूवी को एक हफ्ता हो गया है और आंकड़ा अभी तक 30 करोड़ रुपये के पार नहीं पहुंचा है।

Deva Box office Day 7: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'देवा' को मेकर्स ने 31 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश किया था। 'देवा' में शाहिद कपूर के एक्शन अवतार को देखने के लिए हरकोई बेताब था। मगर जब यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो असलियत का पता चला। जिन लोगों ने 'देवा' (Deva) को बड़े परदे पर देखा था, उन सभी ने शाहिद कपूर स्टारर की जमकर तारीफ की थी। ऑडियंस की ओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद निर्माताओं को पूरी-पूरी उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। एक हफ्ते के अंदर यह मूवी 30 करोड़ रुपये तक आंकड़ा पार करने में असफल रही है।

Shahid Kapoor's Deva Box office

सुस्त पड़ गई है शाहिद कपूर स्टारर की कमाई

Sacnilk के मुताबिक शाहिद कपूर की मूवी 'देवा' ने गुरुवार के दिन केवल 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। एक हफ्ते के अंदर यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म ने गुरुवार के दिन सिनेमाघरों में केवल 6.70% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी लगभग 80 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है। हर दिन गिरती कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि 'देवा' अपना बजट निकालने में नाकाम रहेगी।

End of Feed