Deva Box office Day 6: 30 करोड़ी होने से एक कदम दूर है शाहिद कपूर की 'देवा', देखें आंकड़े

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 6: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन-थ्रिलर 'देवा' (Deva) को अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस स्ट्रगल करना पड़ रहा है। इस फिल्म के कलेक्शन में कोई बढ़ोतरी नजर नहीं आई है लेकिन ये 30 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से केवल एक कदम दूर है।

Deva Box office Day 6: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने हाल ही में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'देवा' के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'देवा' को देखने के बाद अच्छे रिव्यू भी दिए थे। इसके बाद भी फिल्म पहले दिन से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। 'देवा' की हर दिन की कमाई देखने के बाद निर्माताओं की चिंता बढ़ती ही जा रही है। 'देवा' (Deva) को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और एह अब धीरे-धीरे 30 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रहा है।

Shahid Kapoor Starrer Deva Movie

हर दिन गिर रही है 'देवा' की कमाई

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के मुआबिक रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनकर तैयार हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' ने बुधवार के दिन केवल 2.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हर दिन के कलेक्शन में गिरावट दर्ज कराने के बाद 'देवा' 6 दिनों के अंदर 26.7 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में एंट्री लेने के बाद फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

End of Feed