Deva Box office Day 1 Prediction: पहले दिन धांसू ओपनिंग लेगी Shahid Kapoor की एक्शन ड्रामा, मेकर्स की होगी बल्ले-बल्ले

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 1: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन से भरपूर फिल्म 'देवा' (Deva) रिलीज होने के लिए बिलकुल तैयार है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में भी कमाल कर दिया है। जानिए यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग लेगी।

Deva Box office Day 1: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'देवा' (Deva) को लेकर लोगों के अंदर काफी बज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैन्स शाहिद कपूर की 'देवा' को बड़े परदे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने इस एक्शन ड्रामा को 31 जनवरी के दिन रिलीज करने के फैसला किया है। शाहिद कपूर स्टारर टिकट खिड़की पर भी धांसू एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म पहले दिन धांसू ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।

Shahid Kapoor's Deva

धांसू ओपनिंग लेने को तैयार है शाहिद कपूर की 'देवा'

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर की एक्शन ड्रामा बेस्ड मूवी 'देवा' रिलीज डे पर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी। इस मूवी को रिलीज में अभी पूरा 1 दिन बाकी है। एडवांस बुकिंग का आंकड़ा और भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा। 'देवा' के रिलीज होते ही अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' को बड़ा कम्पटीशन मिलने वाला है। लोगों के अंदर 'देवा' को लेकर अलग ही क्रेज है। ऐसे में 'स्काई फाॅर्स' की कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा।

End of Feed