बॉक्स ऑफिस

Deva Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर 'देवा' ने 'स्काईफोर्स' को चटाई धूल, कमाए इतने करोड़

Shahid Kapoor film Deva Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म देवा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। लोग इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस बीच देवा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। ओपनिंग वीकेंड पर शाहिद की फिल्म ने मोटी कमाई की है।

Image

devabox

Deva Opening Weekend Box office: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म देवा पिछले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर ही पता चल गया था कि देवा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। अब शाहिद कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लोगों का मानना है कि चंद दिनों में ही ये फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर लेगी। इस बीच देवा के ओपनिंग वीकेंड के आंकड़े सामने आ गए है। बताया जा रहा है कि तीसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है।

शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने मचाया धमाल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म देवा की कमाई में उछाल देखा गया है। शुरुआती आंकड़े जो सामने आए है उसके मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 7.15 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में देवा की कुल कमाई 19.05 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 5.5 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन मूवी ने 6.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि शाहिद की एक्शन फिल्म देवा आगे चलकर कैसा परफॉर्म करती है।

स्काईफोर्स से मिल रही है टक्कर

बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स भी हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। है। वहीं बीते दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने स्काईफोर्स को धूल चटा दी है। लोगों का ये मानना है कि आगे चलकर देवा कमाई के मामले में अक्षय कुमार की इस फिल्म के आगे निकल जाएगी। मालूम हो कि शाहिद कपूर ने फिल्म देवा में जमकर एक्शन सीन्स किए हैं। उनका ये अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article