Deadpool & Wolverine Box Office Collection Day 1 Early Estimates: भारत में 'डेडपूल और वूल्वरिन' की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म की रिलीज से पहले ही एक लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही अब तक पांच करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर अनुमान है कि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं और दर्शकों का उत्साह देखकर लग रहा है कि जैसे-जैसे रिलीज डेट नजदीक आएगी, प्री-बुकिंग बढ़ती जाएगी। अभी तक हॉलीवुड की ऐसी सिर्फ 5 फिल्में ही रही हैं, जिन्हें भारत में 30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिली है। अब इस लिस्ट में डेडपूल और वूल्वरिन भी शामिल होने वाली है।
Deadpool & Wolverine Box Office Collection Day 1 Early Estimates
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला था। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी है। डेडपूल और वूल्वरिन के लिए अभी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना तो मुश्किल लगा रहा है, पर इस फिल्म का कलेक्शन भी जबरदस्त रहने वाला है।
पहले दिन होगी 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई
वर्ल्डवाइड फिल्म को लेकर जबरदस्त बज नजर आ रहा है। इस बीच भारत में भी हॉलीवुड एक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों के लिए डेडपूल और वूल्वरिन से उम्मीगें बंधी हुई हैं। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में एक जबरदस्त एक्सपीरियंस देने वाली है। अब फिल्म की रिलीड डेट का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।
