बॉक्स ऑफिस

Bad Newz Box Office Collection Day 4: सोमवार के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, विक्की-तृप्ति की मूवी ने कमाए केवल इतने करोड़

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विक्की कौशल और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'बैड न्यूज' के सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म 4 दिनों में 50 करोड़ी होने से काफी दूर है। यहां देखिए पूरा कलेक्शन...

Image

Vicky Kaushal and Triptii Dimri's Bad Newz

Bad Newz Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) धीरे-धीरे ऑडियंस के बीच अपनी अलग-अलग पहचान बना रहे हैं। 'उरी' जैसी सीरियस टॉपिक पर बनी फिल्म के बाद विक्की कौशल ने कई कॉमेडी मूवीज में अपना हाथ अजमाया है। 19 जुलाई के दिन विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने वीकेंड में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं अब सोमवार के दिन विक्की कौशल स्टारर की कमाई में लगभग 68% की गिरावट दर्ज की गई है। आइए देखें 'बैड न्यूज' (Bad Newz) के चौथे दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी विक्की कौशल की कॉमेडी-ड्रामा 'बैड न्यूज' के सोमवार के कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। फिल्म ने चौथे दिन केवल 3.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस कलेक्शन ने साथ विक्की कौशल स्टारर ने 33.2 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। उम्मीद है कि दूसरा वीकेंड शुरू होने से पहले ये मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

बताते चलें 'बैड न्यूज' ने सोमवार के दिन 13.65% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। इस फिल्म ने अक्षय कुमार की 'सरफिरा' को धूल चटा है, जो कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। 'बैड न्यूज' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 54 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी और पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article