Daaku Maharaaj (Hindi) Box Office Day 1: डाकू महाराज (हिंदी) आज बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बॉबी कोल्ली द्वारा निर्देशित, डाकू महाराज में उर्वशी रौतेला, प्रज्ञा जयसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ, ऋषि, चंदिनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेडेकर, शाइन टॉम चाको, विश्ववंत दुद्दुमपुडी, आडुकलम नरेन और रवि किशन भी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।
कितना होगा कलेक्शन
डाकू महाराज रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के एक गाने ‘दबिड़ी दीबिड़ी’ को लोग काफी ज्यादा ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें इस गाने में 30 साल की उर्वशी 64 साल के नंदमुरी बालकृष्ण के साथ जमकर डांस कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को 100 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया है। तेलुगु बॉक्स ऑफिस में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, डाकू महाराज आज हिंदी भाषी में रिलीज हुई है। फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जैसवाल के अनुसार डाकू महाराज हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करेगी। हिंदी डब वर्जन के लिए फिल्म 1-2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
बॉबी देओल और रवि किशन बने विलेन
'डाकू महाराज' नंदमुरी बालकृष्ण की एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म तेलुगु भाषा में 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉबी देओल और रवि किशन खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, इसमें उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है, जबकि इसे बॉबी कोल्ली ने लिखा और निर्देशित किया है।
