बॉक्स ऑफिस

Crazxy Box Office Update: 7 दिनों में 7 करोड़ भी न कमा सकी सोहम शाह की क्रेजी, देखें आंकड़े

Crazxy Box Office Day 7: बॉलीवुड अभिनेता सोहम शाह (Sohum SHah) की नई फिल्म क्रेजी (Crazxy Movie) ने सिनेमाघरों में एक हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म क्रेजी जब रिलीज हुई थी तब ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे थे कि ये जल्द ही उछाल दर्ज कराने में कामयाब रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। फिल्म क्रेजी पहले हफ्ते में 7 करोड़ का कारोबार करने में भी असमर्थ रही है।

Image

Crazxy Box Office Collection Day 5: Sohum Shah Starrer Crosses Rs 5 Crore

Crazxy Box Office Day 7: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने पिछले कुछ समय में कई सारी एक्सपेरिमेंटल फिल्में रिलीज की हैं, जिन्होंने शानदार कमाई करके ट्रेड पंडितों को भी चौंकाया है। कलाकार सोहम शाह की नई फिलम क्रेजी एक हफ्ते पहले जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, तब ट्रेड पंडितों को यही उम्मीद थी कि ये भी अच्छे आंकड़े दर्ज कराएगी लेकिन क्रेजी ऐसा करने में नाकामयाब रही है। फिल्म क्रेजी ने 7वें दिन अपने खाते में सिर्फ 76 लाख रुपये जोड़े हैं, जिसकी मदद से इसकी कमाई 7 करोड़ के पास पहुंच गई है।

क्रेजी ने 7 दिनों में नहीं किया 7 करोड़ का भी कारोबार

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि फिल्म क्रेजी ने सिनेमाघरों में जिस तरह की शुरुआत की थी, 7वें दिन भी वैसी ही रफ्तार जारी रखी है। फिल्म क्रेजी जल्द ही सिनेमाघरों से उतर जाएगी लेकिन इसके आंकड़ों में एक भी दिन उछाल दर्ज नहीं हो पायी है। फिल्म क्रेजी ने शुक्रवार को 1.10 करोड़, शनिवार को 1.55 करोड़ रुपये, रविवार को 1.60 करोड़ रुपये, सोमवार को 75 लाख रुपये, मंगलवार को 72 लाख रुपये और बुधवार को 76 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 6.48 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

फिल्म क्रेजी में सोहम शाह ने कमाल की एक्टिंग की है और इसकी कहानी भी शानदार है। फिल्म क्रेजी के रिव्यूज के अनुसार, यह फिल्म इंडस्ट्री के कई फिल्मकारों की आंखें खोलेगी और उन्हें चैलेंज करने का काम करेगी। अच्छे रिव्यूज के बावजूद भी फिल्म क्रेजी सिनेमाघरों में प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जो बात मेकर्स को भी हैरान कर रही है। ट्रेड पंडित इसका एक बड़ा कारण फिल्म क्रेजी की खराब प्रमोशनल स्ट्रैटजी को दे रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article