Crazxy Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड कलाकार सोहम शाह (Sohum Shah) की नई फिल्म क्रेजी (Crazxy) बीते शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म क्रेजी को क्रिटीक्स से बहुत सारा प्यार मिला लेकिन दर्शकों ने इसमें पहले दिन कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। फिल्म क्रेजी अपने अच्छे रिव्यूज के दम पर दर्शकों के दूसरे दिन से सिनेमाघरों में लाने में कामयाब रही थी और तीसरे दिन इसने अपने ऑक्यूपेंसी रेट से सबको चौंका दिया है। ट्रेड से सामने आई खबर की मानें तो फिल्म क्रेजी ने तीसरे दिन 30 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है। तीसरे दिन इतने शानदार ऑक्यूपेंसी रेट के दम पर इसने अपने खाते में 1.5 करोड़ रुपये जोड़े हैं।
4 करोड़ के पास पहुंची फिल्म क्रेजी की कमाई
सोहम शाह की फिल्म क्रेजी ने सिनेमाघरों में 3 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म क्रेजी ने इन 3 दिनों में कुल मिलाकर 3.85 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई फिल्म क्रेजी ने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की है। कम बजट में बनी क्रेजी अगर बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का कारोबार करती है तो भी इसे हिट का दर्जा दिया जाएगा। क्रेजी को बनाने में मेकर्स ने 20 करोड़ रुपये खर्चे हैं, जिसका आधा अगर थिएटर से लौट आता है तो म्यूजिक राइट्स और ओटीटी राइट्स के जरिए मेकर्स जेबें भरने में कामयाब रहेंगे।
छावा के बोझ तले दब गई फिल्म क्रेजी
क्रेज से थोड़े दिन पहले ही विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। छावा लगातार अच्छी कमाई कर रही है और 500 करोड़ी बनने की तरफ बढ़ रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो सोहम शाह की क्रेजी पर छावा की ऐसी मार पड़ी कि ये उठ नहीं पायी। अगर बॉक्स ऑफिस पर छावा रिलीज नहीं हुई होती तो क्रेजी की कमाई और शानदार रहती।
