Coolie box office collection prediction day 1: 100 करोड़ की ओपनिंग लेगी रजनीकांत की फिल्म, एडवांस बुकिंग देख खुश हुए निर्माता

Coolie box office collection prediction day 1: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत की गैंगस्टर ड्रामा 'कुली' ने टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग लेने में सफल रहने वाली है।

Coolie box office collection prediction day 1: स्वतंत्रता दिवस के वीक में इंडियन के साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने वाला है। 14 अगस्त के दिन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की गैंगस्टर ड्रामा 'कुली' और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन स्टारर एक्शन फिल्म 'वॉर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस तगड़ा क्लैश होने के लिए रेडी है। ऑडियंस के अंदर 'कुली' के साथ-साथ 'वॉर 2' का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'वॉर 2' के मुकाबले 'कुली' घरेलू और वर्ल्डवाइड टिकट काउंटरों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। तो चलिए जानते हैं रजनीकांत की फिल्म 'कुली' कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने सफल रहेगी।

Coolie box office collection prediction day 1

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के अनुसार रजनीकांत की गैंगस्टर ड्रामा मूवी 'कुली' 80-100 करोड़ रुपये की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ले सकती है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के पार भी पहुंच सकता है। रजनीकांत तमिल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनर देने के लिए तैयार हैं। इस मूवी ने टिकट खिड़की पर भी धांसू एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है।

End of Feed