नॉर्थ अमेरिका तक गूंजी 'छावा' की दहाड़, विक्की कौशल की फिल्म ने 12 दिन में ही छाप डाले 40 करोड़

Chhaava Earn 40 Crore in North America: इंडिया के साथ-साथ विक्की कौशल की फिल्म छावा विदेशों में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं और इसका जादू सिनेमाघरों में बरकरार है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है।

Chhaava Earn 40 Crore in North America: विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) स्टार मूवी छावा( Chhaava) का इन दिनों सिनेमाघरों में जादू छाया हुआ है। फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है और दर्शकों की वाहवाही लूट रही है। इंडिया में छावा का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बात करें विदेश की तो इंडिया के बाद अमेरिका में छावा को खूब पसंद किया जा रहा है। नॉर्थ अमेरिका से छावा का 12 दिन का कलेक्शन सामने आया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि विदेशों में भी छावा की दहाड़ सुनाई दे रही है।

Chhaava Earn 40 Crore in North America

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार छावा ( Chhaava) ने नॉर्थ अमेरिका में 4.5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। जो भारतीय रुपयों में 39.50 करोड़ है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और फैंस के बीच इसका क्रेज अब भी बरकरार है। फिल्म ने पहले दिन अमेरिका में 3.8 करोड़ कमाए थे वहीं दूसरे दिन बढ़कर 5 करोड़ के करीब हो गया था। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से भी ज्यादा हो गए हैं लेकिन विक्की को चाहने वाले इस बार-बार भी देख रहे हैं। इस वीकेंड फिल्म की कमाई बढ़ने की और भी उम्मीद है।

End of Feed