बॉक्स ऑफिस

Chhaava Box Office: 20वें दिन भी कम नहीं हुई 'छावा' की आंधी, 500 करोड़ के लिए बस चंद कदम है दूर

Chhaava Box Office Update Day 20: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर लागतार कमाल कर रही है। फिल्म ने अपने रिलीज के 20वें दिन भी कमाल की कमाई की है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जल्द ही ये फिल्म 500 करोड़ी बनने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है।

Image

Chhaava Box Office

Chhaava Box Office: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म का तूफान थमने का नाम नही ले रहा है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिस कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है। जल्द ही ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। आइए जानते हैं कि विक्की कौशल की फिल्म ने 20वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन 6.24 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें छावा ने मंगलवार 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जिस कारण फिल्म की कमाई में बुधवार को उछाल देखी गई। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित, छावा में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना सम्राट औरंगजेब की भूमिका में हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना और दिव्या दत्ता भी हैं। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने फिल्म छावा में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार प्ले किया है। फैंस एक्टर की एक्टिंग को काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं। इस किरदार को निभाने के लिए विक्की कौशल ने शूटिंग शुरू होने से पहले से कड़ी मेहनत की है। अपने तीसरे हफ्ते में भी छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

500 करोड़ से कितनी दूर?

फिल्म ने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की, उसके बाद दूसरे हफ्ते में 180.25 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे हफ्ते के अंत में इसकी कमाई 78.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे कुल कमाई 477.65 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म के सामने हालिया शुक्रवार को रिलीज हुई रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article