Chhaava Box Office Record: विक्की कौशल ने 13वें दिन चटाई दंगल-टाइगर जिंदा है को धूल, बनाया ये रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा (Chhaava) सिनेमाघरों में लगातार दहाड़ रही है। छावा की दहाड़ के सामने दंगल (Dangal) और टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai) जैसी फिल्में भी कांप उठी हैं। विक्की कौशल की छावा ने 13 दिनों में 386 करोड़ रुपये की कमाई की है और बॉलीवुड की 9वीं सबसे कमाऊ फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Chhaava Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की हालिया रिलीज मूवी छावा ने सिनेमाघरों में 13 दिन का सफर पूरा कर लिया है। 13वें दिन भी फिल्म छावा ने धमाकेदार आंकड़े दर्ज कराए हैं और अपने खाते में कुल मिलाकर 386 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। इसी के साथ फिल्म छावा साल 2025 की पहली सुपरहिट मूवी बन चुकी है क्योंकि छावा से पहले इस साल किसी भी फिल्म ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। साल 2025 की सबसे सफल फिल्म बनने वाली छावा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसके अनुसार यह अब बॉलीवुड की 9वीं सबसे सफल फिल्म बन चुकी है।

Chhaava Box Office

फिल्म छावा ने चटाई दंगल और टाइगर जिंदा है को धूल, बनी 9वीं सबसे सफल फिल्म

डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की छावा ने 13 दिनों में 386 करोड़ रुपये कमाकर बॉलीवुड सिनेमा की 9वीं सबसे कमाऊ फिल्म का नाम अपने नाम कर लिया है। छावा ने ये खितार आमिर खान की दंगल, रणबीर कपूर की संजू और सलमान खान की टाइगर जिंदा है को पछाड़कर अपने नाम किया है। दंगल ने 375 करोड़ रुपये, संजू ने 343 करोड़ रुपये और टाइगर जिंदा है ने 339 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म छावा जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी और विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर मूवी साबित होगी।

End of Feed