छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: विक्की कौशल ने फहराया विजय पताका, 200 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Chhaava Box Office Day 7: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हालिया रिलीज फिल्म छावा (Chhaava) सिनेमाघरों में लगातार धमाल मचा रही है। छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और इसी के साथ इसने अपने खाते में 200 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। छावा को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद लगा रहे हैं कि ये 300 करोड़ क्लब में जल्द ही एंट्री ले लेगी।

Chhaava Box Office Day 7: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के छावा उर्फ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हालिया रिलीज ऐतिहासिक ड्रामा छावा (Chhaava) पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म छावा को सिनेमाघरों में 7 दिन हो चुके हैं और अपने पहले हफ्ते में छावा ने कमाल करके दिखा दिया है। जहां नए साल से ही बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दे रही थीं, वहीं छावा ने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारने के बाद फिल्म छावा साल 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी बन गई है।

Chhaava Box Office Collection Day 5: Vicky Kaushal's Film Smashes More Records, Eyes Rs 200 Crore Club

Chhaava Box Office Collection Day 5: Vicky Kaushal's Film Smashes More Records, Eyes Rs 200 Crore Club

अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म छावा ने 7वें दिन अपने खाते में 22 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 219.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। छावा से पहले किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने इस साल पहले हफ्ते में 200 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं मारी है। फिल्म छावा की सफलता बता रही है कि दर्शक विक्की कौशल और उनकी एक्टिंग के कायल हैं और अच्छे सिनेमा पर रुपये खर्च करने से पहले नहीं सोच रहे हैं। अगर फिल्म अच्छी होगी तो वो सिनेमाघरों का रुख जरूर करेंगे।

End of Feed