Chhaava Box Office: 3 दिनों में 100 करोड़ी हुई विक्की कौशल की फिल्म, रविवार के कलेक्शन ने रचा इतिहास

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Day 3: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने 3 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार के कलेक्शन ने निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है।

Chhaava Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की एतिहासिक ड्रामा 'छावा' (Chhaava) दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। एडवांस बुकिंग देखने के बाद निर्माताओं 100% यकीन था कि 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन करने में सफल रहेगी। निर्माताओं को यह सोचना बिलकुल सही निकला। ऑडियंस विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर को बड़े परदे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। अच्छी बात यह है कि फिल्म 'छावा' ने 3 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें इस मूवी ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Chhaava Box Office

3 दिनों में 100 करोड़ी बन गई विक्की कौशल की 'छावा'

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने रविवार के दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 48.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुरुआती वीकेंड में यह मूवी 116.5 करोड़ रुपये छापने में सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल की 'छावा' को बनाने में मेकर्स ने लगभग 130 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 'छावा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग ली थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'छावा' को अच्छे रिव्यू देते हुए इसकी जमकर तारीफ की है।

End of Feed