Chhaava Box Office: 14 दिनों में विक्की कौशल स्टारर ने कमाए 400 करोड़, साबित हुई 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Day 14: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने 400 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। 'छावा' विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Chhaava Box Office Day 14: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। ऑडियंस की ओर से 'छावा' को भरपूर प्यार मिला है। 14 दिनों के बाद भी लोगों की भीड़ 'छावा' को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही हैं। विक्की कौशल ने अपनी अदाकारी से फैन्स को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 14 दिनों के अंदर यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार करने में सफल रही है। आइए देखें इस फिल्म ने 27 फरवरी यानी गुरुवार को कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Vicky Kaushal's Chhaava

'छावा' ने छाप लिए 400 करोड़ रुपये

लक्ष्मण उतेकर ने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का निर्देशन किया है। इस मूवी ने 14 दिनों में 400 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। साल 2025 में विक्की कौशल की 'छावा' पहली ब्लॉकबस्टर बन गई है। बुधवार के दिन महाशिवरात्रि की छुट्टी होने का भी 'छावा' को फायदा मिला था। इतने ही नहीं 'छावा' विक्की कौशल के अब तक के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई है। अब निर्माताओं को 'छावा' के 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने का इंतजार है।

End of Feed