Chhaava Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हालिया रिलीज हुई एतिहासिक ड्रामा बेस्ड फिल्म 'छावा' ने ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। विक्की कौशल की 'छावा' घरेलू बॉक्स ऑफिस 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। शनिवार के दिन धांसू कमाई करने के बाद 'छावा' के रविवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें विक्की कौशल की 'छावा' (Chhaava) ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी विक्की कौशल की 'छावा'
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने कमाई के मामले में निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। शनिवार को 'छावा' ने 44 करोड़ रुपये के शानदार बिजनेस किया था। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल स्टारर रविवार को 40 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। शनिवार के मुकाबले रविवार के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। अब यह मूवी 10 दिनों के अंदर 326.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है। उम्मीद है कि तीसरा वीकेंड आने से पहले-पहले ये 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाए।
'छावा' मूवी में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया है। 'छावा' में अक्षय कुमार ने औरंगजेब बनकर अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है। इस मूवी में रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें।
