Chhaava Box Office Collection Day 37: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन इस पिल्म की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विक्की कौशल की फिल्म छावा ने कुछ दिनों में ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब कुछ ही दिनों में छावा 600 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 36वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
Chhaava
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार 36वें दिन छावा ने 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें 14 फरवरी को रिलीज होने के बाद से यह फिल्म का सबसे कम कलेक्शन है। छावा ने अब तक 574.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 773.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार छावा की कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आज यानी 37वें दिन और छठे शनिवार को फिल्म 5-7 करोड़ रुपये कमा सकती है और 580 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकती है। ऐसा लगता है कि फिल्म को छूट्टी का फायदा मिल सकता है।
कितनी हुई थी पहले हफ्ते में कमाई
छावा में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड और पूरे पहले हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। पहले हफ्ते फिल्म ने 219.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 180.25 करोड़ रुपये हुआ था। तीसरे हफ्ते और चौथे हफ्ते फिल्म में गिरावट देखी गई थी। अब पांचवें हफ्ते की शुरुआत अच्छी हो रही है।
