बॉक्स ऑफिस

Chhaava Box Office Collection: 36वें दिन भी विक्की कौशल स्टारर ने की तगड़ी कमाई , देखें आंकड़े

Chhaava Box Office Collection Day 36: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना की एतिहासिक ड्रामा 'छावा' (Chhaava) ने बॉक्स ऑफिस हिलाया हुआ है। 36 दिनों के बाद यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

Image

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection Day 36: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के लिए साल 2025 की शुरुआत बेहद ही शानदार रही है। 14 फरवरी के दिन विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' देशभर में रिलीज हुई थी। शुरुआत से लेकर अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल स्टारर 'छावा' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी ने ऑडियंस को इम्प्रेस करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर इंसान 'छावा' (Chhaava) को बड़े परदे पर देखने के बाद इसकी तारीफ कर रहा है। 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सफल 36 दिन पूरे कर लिए हैं। आइए देखें यह फिल्म अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

36वें दिन 'छावा' ने कमाए इतने करोड़

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'छावा' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार के दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि शुक्रवार को 'छावा' के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 600 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने की कगार पर है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

विक्की कौशल की 'छावा' को दिनेश विजन के बैनर तले बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को बनाने में निर्माताओं ने लगभग 130 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस फिल्म की कमाई से निर्माताओं को तगड़ा प्रॉफिट हुआ है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article